करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास व्रत माना जाता है। खासकर उत्तर भारत के कुछ इलाकों में इस व्रत को बेहद महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस दिन सभी सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हुईं निर्जला उपवास करती हैं। वहीं साल 2022 में करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को पड़ रहा है। करवा चौथ व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को नए कपड़े पहनने और श्रृंगार करने, शॉपिंग करने और मेहंदी लगवाने का बहुत शौक होता है, लेकिन इस पर्व पर संजने संवरने के अलावा उन्हें एक और बात का भी बेहद शौक होता है, वो ये है कि, उनके पति इस दिन उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दें और उनसे प्यार से पेश आएं और उनके लिए कुछ अलग करें। क्योंकि पत्नियां दिनभर अपने पति के लिए भूखी-प्यासी रहकर व्रत के नियमों का पालन करती हैं, तो इसीलिए इस दिन पति का भी फर्ज बनता है कि, वो उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दें। तो आइए जानते हैं कि, अगर आपकी पत्नी भी इस बार आपकी लंबी उम्र की कामना से करवा चौथ का व्रत कर रहीं हैं और आप उनकी खुशी के लिए कुछ करना चाहते हैं तो आप क्या करें, जानें इन स्पेशल टिप्स के बारे में, जिससे आप अपनी पत्नी को खुश कर सकते हैं।
करवा चौथ पर अगर आपकी पत्नी आपके लिए करवा चौथ का व्रत कर रही है और अगर संभव हो तो अपनी पत्नी के साथ आप भी इस व्रत को रखें। आपकी पत्नी आपके इस रोमांटिक और केयरिंग नेचर से इंप्रेस हो जाएगी।
करवा चौथ के दिन आप कोशिश करें कि, अपनी पत्नी से घर का कोई भी काम ना करवाएं। इस दिन आप अपनी पत्नी को कार्य मुक्त रखें और घर के कामों में मदद करें। घर पर ही उनके लिए स्पा आदि का इंतजाम करें और भूख से होने वाली थकान स्पा के जरिए कुछ कम हो जाएगी।
करवा चौथ क दिन अपने मोबाइल और लेपटॉप आदि से दूरी बना लें और अपनी पत्नी को पूरा टाइम दें। वहीं अगर इस दिन के लिए आपको कोई और प्लान बना हुआ है तो उसे तुरन्त कैंसिल करें और अपनी पत्नी को एहसास दिलाएं कि, आपके लिए उनसे इंर्पोटेंट कोई और नहीं है।
उनकी सहेलियों को घर पर इंवाइट करें और उनके लिए पार्टी का अरेंजमेंट करें। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है तो आप उनके साथ कुछ गेम्स आदि भी खेल सकते हैं। जिससे उनका मन भूख से डायवर्ट हो जाए।
करवा चौथ के दिन पूजा में अपनी पत्नी का पूरा साथ दें और विधि विधान से पूजा करवाएं। ऐसा करने से ना केवल आपको अपनी पत्नी का प्यार मिलेगा, बल्कि आपको भगवान की कृपा भी प्राप्त होगी और आप दोनों के बीच प्रेम और रोमांस और अधिक बना रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।














