What's Hot

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) सीजन 2 में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इंडिया लीजेंड्स (India Legends) की कमान संभाली, और टीम को चैंपियन बनाया।

फाइनल (RSWS 2022 Final) में टीम ने श्रीलंका को 33 रनों से हराया। हम आपको यहां निकी दास (Nikki Daas) के बारे में बता रहे हैं, जो इंडिया लीजेंड्स की मालिक (India Legends Owner) हैं।

इंडिया लीजेंड्स की ओनर निकी दास एक इंडियन मॉडल हैं, वह एक्ट्रेस और ब्यूटी क्वींन भी हैं। 2013 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म मंधाहासा में काम किया। निकी दास ग्लैडरैग्स ब्यूटी पेजेंट की विनर भी रह चुकी हैं।Road Safety World Series Team India Legends Owner (Pics – Nikki Daas Instagram))

निकी ने तुर्की में ‘इंटरनेशनल पेजेंट बेस्ट मॉडल ऑफ द वर्ल्ड’ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘मिस चार्मिंग’ का खिताब जीता था। निकी दास ने बाद में मॉडलिंग करना शुरू किया।India Legends Owner Nikki Daas with Sachin Tendulkar

निकी दास ने फूड और बेवरेजेस, इंटरटेनमेंट, प्रॉपर्टी जैसे प्रोफेशन्स में भी लक अपनाया। फिल्म जगत और एक्टिंग के साथ उन्होंने क्रिकेट जगत में भी अपने कदम रखा।

इंडिया लीजेंड्स की ओनर निकी दास ने कुछ समय इसको लेकर कहा था – रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सीजन 2 का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं। खेलों के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट के माध्यम से लोगों को यह संदेश देते हैं कि अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं रोड सेफ्टी नियमों का पालन करें।Road Safety World Series 2022 Team Owner Nikki Daas

RSWS 2022 Winner: इंडिया लीजेंड्स बनी चैंपियन – नमन ओझा की शानदारी शतकीय पारी की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में 195 का बड़ा स्कोर बनाया, उसके बाद अच्छी गेंदबाजी के सहारे श्रीलंका को 162 रनों पर समेट दिया। इंडिया लीजेंड्स 33 रनों से जीत गया, और खिताब अपने नाम किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930