मुंगेली. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने आदेश जारी कर गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव श्री अर्जुन लाल यादव द्वारा गौठान में गोबर खरीदी नहीं कराने एवं गौठान कार्य में सहयोग नहीं करने तथा कारण बताओ नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं देने एवं ग्राम पंचायत उजियारपुर के सचिव श्री बलरामदास मानिकपुरी द्वारा गौठान निर्माण कार्य में दायित्व का निर्वहन नहीं करने, टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं शासन की फ्लैगशीप योजना में रूचि नहीं लेने के कारण दोनों सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री अर्जुन लाल यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुंगेली और श्री बलरामदास मानिकपुरी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
Previous Articleइंडिया लीजेंड्स की मालकिन हैं अभिनेत्री निकी दास…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















