नई दिल्ली। छत्तरपुर महोबा रोड के कोविड-19 सेंटर में मंगलवार की रात तकरीबन 12 बजे एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले ही समीर खान जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला था। रात में महोबा रोड के कोविड-19 सेंटर में पंखे से लटक कर उसने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय युवक समीर खान कांग्रेस नेता मोहम्मद करीम का भतीजा था और यहां उसका इलाज चल रहा था। इसके पहले रात 10 बजे कमिश्नर-कलेक्टर भी सेंटर का दौरा करने पहुंचे थे। उसने रात करीब 12 बजे सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चाक-चौबंद व्यवस्था के बाद भी युवक पंखे से कैसे लटक गया, यह सवाल काफी गंभीर है। बताया गया है कि मेडिकल टीम और पुलिस की निगरानी के बीच मरीज का फांसी लगाकर आत्महत्या करना कई सवाल खड़े कर रहा है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930