पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खेल खेला जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले नाक-मुंह दबाकर पति को खूब तडफ़ाया, जब शरीर ठंडा पड़ गया तो दोनों ने मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटका दिया. सुबह विवाहिता ने मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने ऐसा ड्रामा किया. जिससे पुलिस भी झांसे में आ गई. विवाहिता शव के पास पहुंच कर दहाड़े मार-मार कर रोई और पुलिस पहुंचने से पहले ही फंदे वाली रस्सी को चाकू से काटकर शव को नीचे उतार दिया था. विवाहिता के फूल प्रूफ ड्रामे में घर वालों समेत पुलिस भी आ गई. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया तो पुलिस भी चकरा गई. पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला विवाहेत्तर संबंधों का सामने आया.मामला रायबरेली के गदागंज थाना इलाके के सुठा हरदों गांव का है. यहां के रहने वाले राजेश कुमार वड़ोदरा में काम करते हैं. गांव का ही रहने वाला सुमेर भी वहीं काम करता था और दोनो साथ ही रहते थे. इसी के चलते राजेश और सुमेर की गहरी दोस्ती थी. दोनो एक दूसरे के घर भी आते जाते थे. घर आते जाते सुमेर के राजेश की पत्नी से अवैध संबंध हो गए. एक दिन राजेश ने पत्नी को सुमेर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद राजेश ने पत्नी पर सख्ती शुरू की तो दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने खतनाक निर्णय ले लिया. दोनों ने प्लान बनाया कि राजेश को रास्ते से हटाकर दोनों विवाह कर लेंगे. इसके लिए दोनों ने तय किया कि इसे मारकर फांसी पर लटका देंगे और प्रचारित कर दिया जाएगा कि इसने आत्महत्या कर ली. एक हफ्ते पहले दोनों ने ऐसा ही किया लेकिन पाप छुप न सका और पुलिस ने आज प्रेमी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31