सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी बेहद नाजुक है. उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए लोग प्रर्थना कर रह हैं. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लगातार सियासी हस्तियों का आना-जाना लगा हुआ है. मंगलवार की शाम शिवपाल सिंह यादव भी अपने बड़े भाई का हाल जानने आए. अस्पताल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर बनी हुई है और मंगलवार को उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया है. 82 वर्षीय यादव सोमवार तक अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में थे. समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया कि मुलायम सिंह जी की हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम उनका इलाज कर रही है. पार्टी ने कहा कि हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना करते हैं. बता दें कि मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम नेता जी के इलाज में दिन-रात लगी हुई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31