रावण के बारे में हमने ना ही सिर्फ पौराणिक कथाओं में सुना है बल्कि टीवी सीरियल्समें देखा भी है। ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर रावण का किरदार निभाया है। आपको अरविंद त्रिवेदी और अखिलेंद्र मिश्रा तो याद ही होंगे जिन्हें छोटे पर्दे पर रावण का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। और भी टीवी अभिनेता हैं जिन्होंने रावण का किरदार निभाकर दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था। यहां देखें किन टीवी अभिनेताओं को रावण के किरदार में देखा गया है।
अरविंद त्रिवेदी
प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता होने के साथ अरविंद त्रिवेदी एक नेता भी थे। उन्हें डी डी नेशनल पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। यह टीवी सीरियल वर्ष 1987 में प्रसारित हुआ था। इस टीवी सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि आज भी जब रावण के बारे में बात होती है तब लोगों को अरविंद त्रिवेदी की याद जरूर आ जाती है। अरविंद त्रिवेदी अब हमारे बीच नहीं हैं, 6 अक्टूबर 2021 के दिन मुंबई के कांदीवली घर में एक्टर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
अखिलेंद्र मिश्रा
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी शो चंद्रकांता (1995) में क्रूर सिंह का किरदार निभाकर अखिलेंद्र मिश्रा फेमस हो गए थे। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा 2008 में प्रसारित होने वाले टीवी सीरीज रामायण में रावण के किरदार के लिए पसंद किया गया था। इस टीवी सीरियल में अखिलेंद्र मिश्रा के साथ गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी को भी देखा गया था। यह दोनों राम और सीता के किरदार में नजर आए थे।
कार्तिक जयराम
कार्तिक जयराम कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें स्टार प्लस के टीवी शो सिया के राम में रावण के किरदार में देखा गया था। कार्तिक जयराम ने इस टीवी शो में शानदार एक्टिंग की थी। उनकी एक्टिंग ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था। कार्तिक जयराम को बिग बॉस कन्नड़ 5 जैसे टीवी शोज में भी देखा गया है। इस टीवी शो में वह दूसरे रनरअप थे।
तरुण खन्ना
अगर टीवी पर रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं की बात आती है तो तरुण खन्ना का नाम जरूर लिया जाता है। टीवी इंडस्ट्री में तरुण खन्ना का नाम बहुत बड़ा है। उन्हें कई पॉपुलर टीवी शोज में देखा गया है। टीवी के साथ वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में तरुण खन्ना ने रावण का किरदार निभाया था। शानदार एक्टिंग के लिए उनकी खूब सराहना की गई थी।
टीवी के पॉपुलर रावण हैं यह एक्टर्स, इनमें से अब इतने नहीं हैं हमारे बीच, कौन है आपका फेवरेट?
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















