पांडुका : छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 का आयोजन पूरे गरियाबंद जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है I जो कि छत्तीसगढ़ सरकार की एक सराहनीय पहल है I आज के इस आधुनिक परिवेश में जहां लोग अपने पारंपरिक खेलो को भूलते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर पारंपरिक खेलों को अग्रणी रूप से शामिल करते हुए खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है इसी क्रम में ग्राम पंचायत कुरूद में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा के मुख्य अतिथि में ग्रामीण छतीसगढिया ओलम्पिक का शुभारंभ हुआ।
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है I इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव मिश्रा ने कहा कि अभी की पीढ़ी पुराने परंपरागत खेलों को भूलने लगी थी, इसीलिए छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय। मुख्यमंत्री ने यह अभिनव पहल किया है।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में मुख्य रूप से फुगड़ी, रस्साकशी, गिल्ली डंडा, पिटठुल, शंखली, लंगडी दौड़, खो- खो, बाटी, बिल्लस गेंडी दौड़, भंवरा, लंबी कूद आदि पारंपरिक खेलों को बड़े ही चाव से खेला जा रहा है I इन खेलों में ना केवल बच्चे बल्कि बड़े लोग एवं बुजुर्ग लोग भी शामिल होकर खेल का आनंद ले रहे हैं खेल का आयोजन तीन अलग-अलग उम्र अनुसार कैटिगराइज कर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कराया जा रहा है I ग्राम पंचायत स्तर से विजेताओं का जोन स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर,जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों द्वारा खेल आगे बढ़ाया जाएगा एवं विजेता खिलाड़ियों को शासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा I इस अवसर पर कांग्रेस जोन अध्यक्ष राजू निषाद, जनपद पंचायत सदस्य लगनी चेतन साहू ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं बडी संख्या में महिलाओं औऱ पुरुष उपस्थित थे।
Previous Articleग्राम मगरघटा में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आगाज़
Next Article जिला मानस संघ रायपुर के दशहरा मिलन संपन्न
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















