राष्ट्रिय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थय दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 3 से 11 अक्टूबर 2022 तक मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम में शासकीय उच्त्तर माध्यमिक शाला ,केम्प 01 भिलाई ,दुर्ग को भी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है | कार्यक्रम में शाला के 108 बच्चो को शामिल किया गया|मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत उक्त शाला में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई | शाला में बच्चो के अलग अलग समूह में शाला की मानसिक स्वास्थ्य प्रभारी श्रीमती रत्ना साहू त्द्वारा उनकी समस्या के अनुरूप उन्हें परामर्श दिया गया | जिला चिकित्सालय के मनोरोग विभाग से आये मनोरोग सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री हर्ष प्रकाश जामोर्य एवं नर्सिंग ऑफ़िसर सुश्री कविता जी ने बच्चो को विभिन्न खेलो की मदद से विभिन्न मनोरोग की पहचान करना एवं उनसे निजात पाने के तरीको पर चर्चा की गई | बच्चो को बहुत ही रोचक तरीके से बताया गया कि मनोरोग बहुत ही सहज रोग है जिससे हम अपने सूझबूझ , आत्मविश्वास एवं मनोरोग विशेषज्ञों से सलाह लेकर रोग से निजात पाया जा सकता है | इसी क्रम में एक विडियो कि मदद से मोबाइल के दुरूपयोग पर बच्चो से खुली चर्चा हेमंत उपाध्याय द्वारा किया गया | उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम में शाला कि प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरला राणे , व्याख्याता श्रीमती विनीता सिंह ,आर के यादव , महिमा सिंह ,सीमा खान , पी. भास्करवार, सुषमा सिंह , अरविन्द तृप्ति त्रिपाठी , पूनम उर्मलिया ,ममता साहू सहित शाला के समस्त व्याख्याताओ ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दी | कार्यकर्म का सयोजन एवं संचालन श्रीमती रत्ना साहू द्वारा किया गया |

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31