बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला मुख्यालय को 15 दिनों के  भीतर दो बड़ी सौगाते मिलनें वाली है। पहली ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग द्वारा बनाएं जा रहें 9 लाख 20 हजार रुपये के गढ़कलेवा एवं दूसरी लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाएं जा रहें लगभग 5 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक आडोटोरियम। दोनों के प्रारंभ होने से जिला मुख्यालय के सुन्दरता बढ़ने के साथ ही सुविधाओं में विस्तार एवं नगर को एक नयी पहचान मिलेंगी। दोनों के कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब हैं। आने वाले दिनों में इसके विधिवत शुभारंभ की जायेगी। 
गढ़कलेवा- नगर के बस स्टैंड के नजदीक मेंन रोड़ में लगभग 3 हजार वर्गफीट में बन रहे अब छतीसगढ़ी व्यजंनो का नया ठिकाना होगा। जहाँ पर सभी प्रकार के छतीसगढ़ी व्यजंन जैसे चीला,फरा,ठेठरी, खुरमी, चौसेला, तमसई, भोजन थाली, करी लड्डू, सोहारी सहित अन्य विविध प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहेंगें। आने वाले ग्राहकों के लिए बैठक की दो प्रकार की व्यवस्था रहेगी। पहला आउट डोर एवं दूसरा इनडोर में जहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते है। उक्त गढ़कलेवा का संचालन महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जायेगा। 
आडोटोरियम- नगर के रायपुर रोड पर स्थित अम्बेडकर चौक के पास बन रहे आडोटोरियम शहर की एक नयी पहचान होगा। उक्त आडोटोरियम जिलें की सबसे बड़ी आडोटोरियम होगा। लम्बे समय से जिलेंवासियों की महत्वपूर्ण मांगों में शामिल थे। उक्त आडोटोरियम में 1 हजार लोगों की बैठने की क्षमता होगी जो कि पूर्णतः वाताअनुकुलित होगा। इसके अतिरिक्त आडोटोरियम में 2 वीआईपी कक्ष, डायनिंग हॉल सहित फायर फाईटिंग सिस्टम से लैस है। जिसका उपयोग जिलावासी एवं सामाजिक संगठन आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोग कर सकते है। आडोटोरियम के कार्य भी अंतिम चरण में फिनिसिंग के कार्य किया जा रहा है। इसकी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए बाउण्ड्रीवाल भी अलग से बनाई जा रही है। जो कि मेेंटेनेस आधारित होगा। आडोटोरियम के सुचारू संचालन एवं रख रखाव के लिए कलेक्ट रजत बंसल ने एसडीएम बलौदाबाजार को समिति बनाने के निर्देष दिए है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031