इस वक्त की जो खबर निकलकर सामने आ रही है वो छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खास है, क्योंकि राज्य सरकार ने सातवें वेतनमान के एरियर्स के लिए 5वीं किश्त का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक पांचवें किश्त के रूप में माह जनवरी 2017 से माह मार्च 2017 तक का वेतन भुगतान किया जायेगा। आपको बता दें कि छह किश्तों में बकाया वेतन भुगतान होना था, जिसमें से ये 5वीं किश्त जारी हो गयी है। इससे पहले 1 दिसंबर 2021 को चौथे किश्त के भुगतान का आदेश जारी किया गया था। आपको बता दें कि सातवें वेतनमान के एरियर्स को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन लगातार पहल कर रहा था। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने इस संदर्भ में राज्य सरकार से पत्राचार भी किया था, जिसके बाद अब कर्मचारियोंको दीपावली पूर्व एरियर्स राशि की पांचवीं किश्त का भुगतान किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31