दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वर नगर में ज्वेलरी दुकान संचालक की नृशंस हत्या से आक्रोशित भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और शहर के व्यापारी वर्ग के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतविंदर सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के अमलेश्वर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है तथा राजधानी रायपुर से मात्र 4 किलोमीटर और घटनास्थल पुलिस थाने से 400 मीटर की दूरी पर है, जहाँ बीच बाजार में व्यस्ततम मार्ग पर दिनदहाड़े दोपहर 1:00 बजे अपराधिक तत्वों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान समृद्धि ज्वेलर्स में घुसकर व्यवसायी श्री सुरेंद्र सोनी की नृशंस हत्या करके लूट की घटना को अंजाम दिया है, यह घटना दुर्ग जिले सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का संज्ञान लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने हेतु आदेशित किया जाए ताकि छत्तीसगढ़ के व्यापारी बंधु एवं नागरिकगण भयमुक्त होकर अपना कार्य कर सकें।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा ने कहा कि उक्त घटना से संपूर्ण व्यापारी वर्ग आक्रोशित है, छत्तीसगढ़ में भयमुक्त होकर व्यापार करना मुश्किल हो गया है। प्रदेश सरकार की विफलता और पुलिस प्रशासन की सतर्कता में कमी के चलते लगातार आम जनता और व्यापारियों पर अपराधिक हमले हो रहे हैं।

जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और नटवर ताम्रकार ने कहा कि जब स्वयं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र और गृह मंत्री के जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है तो संपूर्ण छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में निरंतर अपराधिक घटनाएं बढ़ती चली जा रही है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रुप से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतविंदर सिंह, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, प्रीतपाल बेलचंदन, सुरेन्द्र कौशिक, दिलीप साहू, दीपक चोपड़ा, हेमन्त गोयल, विजय ताम्रकार, डॉ देवनारायण तांडी प्रमोद नेमा , दिलीप साहू मदन वाढई, अनूप गटागट, मुकेश बेलचंदन, जवाहर जैन, ओम प्रकाश पांडे सहित भाजपा कार्यकर्तागण और प्रतिष्ठित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031