दीपावली की दी शुभकामनाएं 

रायपुर.

दीपावली की दी शुभकामनाएं 

राजभवन में दीपावली मिलन के कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उपहार वितरित किए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। 
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज लोगों का राजभवन के प्रति एक विश्वास जागा है। इस विश्वास को हमें बरकरार रखना है। आज राजभवन जो ‘जनभवन’ के रूप में परिवर्तित हो रहा है, ऐसा राजभवन परिवार के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है। 
राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय श्री विवेक शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपल पुरोहित एवं डॉ. शिशिर साहू सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031