ज्योतिषशास्त्र और हिंदु धर्मग्रन्थों के अनुसार, घर के मंदिर में रोजाना घी या सरसों के तेल का दीपक जलाने से देवतागण प्रसन्न होते हैं। साथ ही कहा जाता है कि दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। जल्द ही दिवाली आने वाली है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। यह दीपोत्सव पांच दिन तक चलता है।
वास्तु अनुसार जलाएं दीपक
दीपक जलाने के भी कुछ नियम होते हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। सही तरीक और विधि से दीपक जलाने से विपदाएं दूर होंगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही तरीके से दीपक जलाने से माहौल में सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मकता खत्म होती है। साथ ही घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा दीपक से वातावरण भी शुद्ध होता है। माना जाता है कि नियमित तौर पर सुबह-शाम दीपक जलाते हैं तो उससे निकलने वाले धुएं से घर में मौजूद हानिकारण कीटाणु भी नष्ट होते हैं।
दीपक रखने की सही दिशा
दिवाली पर दीपक जलाने के बाद लोग उन्हें कहीं भी रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि सही दिशा में दीपक न रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। दीपक जलाने के बाद उसकी दिशा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कभी भी दीपक को कोनों में नहीं रखना चाहिए और न ही दीपक को कभी पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। खंडित दीये का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।
दीपक की बाती
अगर आप घर में घी का दीया जला रहे हैं तो दीपक में रुई की बाती का भी खास ध्यान रखें। अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो लाल धागे का इस्तेमाल करें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं अगर आप घी का दिया जला रहे हैं तो उसमें रूई की सफेद रंग की बाती लगानी चाहिए।
दीपक जलाते समय करें इस मंत्र का जाप
हिंदु धर्म में मंत्रों का बहुत महत्व माना गया है। जब भी हम पूजा पाठ करते हैं तो मंत्रों का जाप करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंत्रों का जाप करने से भगवान और देवी देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही कहा जाता है कि मंत्रों के जाप से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती है। ऐसे में घर में या दिवाली के दिन दीपक जलाते समय ‘शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।’ इस मंत्र का जाप करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
दीया हमेशा अपने बायें हाथ की तरफ से जलाना शुरू करना चाहिए। इसके अलावा दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर ब?ा दीपक रखना चाहिए। दीपक जलाते समय शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखना चाहिए इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मकता खत्म होती है। साथ ही घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031