इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के बाद लगने वाला है. जो मंगलवार यानी 25 अक्टूबर को लगेगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ा सकता है. पंचांग के मुताबिक इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को होगी और उसके अगले ही दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा. वहीं 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी. इसके अलावा इस साल और भी कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं जो कई साल बाद हो रहे हैं. ज्योतिष के मुताबिक, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन राशियों की मुश्किलें बड़ा सकता है.
साल के सूर्य ग्रहण से इन राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां
कन्या राशि- इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद कन्या राशि के जातकों के अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. इसके साथ ही कन्या राशि के जातकों के लिए निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है. यही नहीं इस राशि के जातकों को आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए फिलहाल किसी तरह के ऋण का लेनदेन न करें.
धनु राशि- इनके अलावा धनु राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण अशुभ फलदायी साबित होगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस दौरान कोई भी कार्य शुरू करना नुकसानदायक हो सकता है. जिससे आय के स्रोत कमजोर होने की संभावना है और इनकम में कमी भी आ सकती है. जिससे इस राशि के जातकों पर आर्थिक संकट आ सकता है.
तुला राशि- ज्योतिष के मुताबिक, साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद तुला राशि के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि, 25 अक्टूब के बाद उनके धन में कमी आने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. साथ ही अपनी सेहत पर ध्यान देने की भी जरूरत है.
वृष राशि- इस सूर्य ग्रहण के दौरान वृष राशि के जातकों की सेहत खराब होने की संभावना है. इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें. यही नहीं वृष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के बाद से धन हानि होने क भी संभावना है. ऐसे में इस दौरान किसी प्रकार का लेन-देन और निवेश करने से बचे.
मिथुन राशि- इस सूर्य ग्रहण के दौरान मिथुन राशि के जातकों को अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही पति-पत्नी में अनबन होने की भी संभावना है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031