इंसानियत को कलंकित कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के लातूर जिले में सामने आया है। जहां एक जुड़वा भाई ने अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि जुड़वा होने की वजह से मिलती जुलती शक्ल का फायदा उठाकर देवर ने तकरीबन 6 महीने तक भाभी को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह घटना मई 2022 की है, जब यह बात पीडि़ता को पता चली तो उसने यह मामला अपने पति और सास-ससुर को बताया। लेकिन सभी ने उसे जुबान बंद और सब कुछ पहले की तरह चलने देने की बात कही। फिलहाल अब इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता के पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि जब पीडि़ता पत्नी ने यह बात अपने पति और ससुराल वालों को बताई तब भी परिवार को देवर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत करने या फिर उसे समझाने के लिए किसी ने कुछ नहीं कहा। अलबत्ता सबने इस अनैतिक काम को नैतिक बताने की कोशिश की। इसके अलावा यह अवैध संबंध जारी रखने और किसी से न कहने के लिए दबाव बनाया गया। इधर पीडि़ता के साथ हुई इस घटना को सुनकर उसके मां- बाप के पैरों तले जमीन खिसक गयी। जिसके बाद महिला ने चार लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों जुड़वा भाइयों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31