रायपुर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने रायपुर तेलीबांधा स्थित उप संचालक कार्यालय मछली पालन कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संचालक मछली पालन वी.के. शुक्ला, सचिव मछुआ कल्याण बोर्ड मनोज कुमार पैकरा, संयुक्त संचालक एन.एस. नाग, उपसंचालक देव कुमार सिंह सहित दिनेश फुटान, गायत्री प्रसाद धीवर सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के माध्यम से मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के हित के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय के साथ समाज के अन्य वर्गों के लोग जो मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें मछली पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रम में से लाभांवित करने के साथ ही उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए मछुआ कल्याण बोर्ड कार्य करेगा। उन्होंने मछुआरों की बेहतरी एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए इस पेशे से जुड़े लोगों से सुझाव प्राप्त कर कार्ययोजना तैयार करने की भी बात कही। कार्यक्रम में संचालक मछली पालन वी.के. शुक्ला ने कहा कि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री हरिशंकर निषाद, बब्बन निषाद, झुमुक निषाद, संतोष निषाद, नरेश निषाद, गणेश केवट, श्रीमती गायत्री कैवर्त, श्रीमती लक्ष्मी पंडरिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031