What's Hot

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले आठ साल से जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते आ रहे हैं. साल 2014 में ये रिवायत तब शुरू हुई जब मोदी ने पीएम पद संभाला. इस बार छोटी दिवाली के दिन वो अयोध्या थे और लोगों ने सोचा शायद इस बार इस परंपरा टूट जाएगी लेकिन कुछ देर पहले जानकारी मिली है कि पीएम इस बार भी दिवाली जवानों के साथ ही मनाएंगे. पीएम जम्मू-कश्मीर के कारगिल के द्रास सेक्टर पहुंचे. उन्होंने कहा कि जवानों के बीच दिवाली मनाना मेरा सौभाग्य है. दिवाली का मतलब हैआतंक के अंत का उत्सव. पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है जहां कारगिल ने विजय ध्वज न फहराया हो. पीएम ने कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं. मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकास आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है. उन्होंने कहा कि कारगिल में हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला था. पीएम मे कहा, ‘ मैंने कारगिल युद्ध को करीब से देखा है. आज चारों ओर विजय का जयघोष है. देश सेवा में मन और तन समर्पित है. शौर्य की गाथा ही हमारी परंपरा है. पीएम मोदी ने कहा कि सेना का जवान देश का सुरक्षा कवच है. जब देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से कुछ ही समय में 5वें नंबर पर पहुंची है तो आपका माथा गर्व से ऊंचा हो जाता है. इसरो ने दो दिन पहले 36 सैटेलाइट लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया है. अंतरिक्ष में भारत जब सिक्का जमाता है तो कौन युवा होगा जिसका सीना गर्व से चौड़ा नहीं होता. पीएम मोदी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छिड़ी है. भ्रष्टाचारी चाहे जितना भी ताकतवर क्यों ना हो, वो बच नहीं सकता. आज हमारी सरकारी पुरानी सभी कमियों को दूर कर रहे हैं. सभी प्रमुख फैसले तेजी से लिए जा रहे हैं और उन्हें लागू किया जा रहा है. पीएम मोदी ने कारिगल में सेना को समर्पित एक कविता भी पढ़ी. उन्होंने कहा, तन तिरंगा, मन तिरंगा चाहत तिरंगा, राहत तिरंगा विजय का विश्वास तिरंगा, सीमा से भी सीना चौड़ा, सपनों में संकल्प सुहाता, कदम कदम पर दम दिखाता, भारत के गौरव की शान तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है. वीरगाथा घर-घर गूंजे, नर नारी सब शीस (सिर) नवाएं, सागर से गहरा स्नेह हमारा, अपने भी हैं और सपने भी हैं, देशहित पर सब समर्पित. अब देश के दुश्मन जान गए हैं. लोहा तेरा मान गए हैं, भारत के गौरव की शान तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है.’ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के हर कोने में दिवाली पर्व मनाया जा रहा है. कोरोना के बाद ये पहला मौका है जब एक साथ मिलकर इस रोशनी के त्योहार का जश्न मना रहे हैं. पीएम मोदी ने 2014 में पीएम पद संभाला था तब से लगातार वो भारतीय सेना के योद्धाओं के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं. इस बार रविवार तक पुख्ता जानकारी नई मिली थी. ऐसे में कयास ले लगाए जाने लगे कि शायद ये परंपरा इस बार टूटने जा रही है. क्योंकि छोटी दिवाली के दिन पीएम अयोध्या थे. लेकिन आज सुबह पता चला है कि पीएम कश्मीर के द्रास सेक्टर में आर्मी सोल्जर्स के साथ त्योहार मनाएंगे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31