रायपुर. जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराजश्री ज्योर्तिपीठ बद्रीनाथ प्रमुख एवम् उनके छ.ग. प्रांत प्रमुख श्री इन्दुभवानन्द जी महाराजश्री के प्रथम रायपुर आगमन पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ. ग. द्वारा कमल विहार गेट से शंंकराचार्य आश्रम बोरियाकला, रायपुर तक पुष्पहार, फटाका, धुमाल, जय-2 श्रीराम, हर-2 महादेव घोष से स्वागत किया गया. शंकराचार्य महाराजश्री के ऐतिहासिक, अभूतपूर्व स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा, वरिष्ठ मार्गदर्शक रज्जन अग्निहोत्री, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, प्रांतीय महामंत्रीद्वय अजय अवस्थी, सुनील ओझा, शैलेष शर्मा धन्नू, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम सुभाष तिवारी, विप्र कालेज प्रिंसपल मेघेष तिवारी, विजय शंकर पाण्डेय, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी, सचिव कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, सी. नागेश्वर राव, मिथिलेश रिछारिया, पं. उमेश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, राघवेन्द्र मिश्रा, विजय शुक्ल, साजेन्द्र पाण्डेय, ललिता-विनोद ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजनों ने आदि शंकराचार्य जी का पुष्पमाला से स्वागत किया. महाराजश्री के प्रांत प्रमुख स्वामी इन्दुभवानन्द जी महाराजश्री ने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के द्वारा किये गये ऐतिहासिक स्वागत की मंच से सराहना की.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31