भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता प्रीति गांधी (Priti Gandhi) ने कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर एक तस्वीर के जरिए जुबानी हमला बोला है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर (Twitter) पर वह फोटो शेयर किया, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल एक महिला का हाथ थामे नजर आ रहे थे। प्रीति ने इस तस्वीर के साथ राहुल के लिए लिखा- अपने परदादा के पदचिन्हों पर चलते हुए!

देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। @Nattashasharrma ने कहा, “तुम औरत हो कर इतना कैसे गिर जाती हो…,तुमसे जायदा नीच और गिरा हुआ मैंने तो आज तक नहीं देखा.कुछ तो शर्म करो तुम या फिर बेच खाई है.?” इस बीच, @ShayarImran ने कहा, “नाम ‘प्रीति’ है लेकिन काम ‘नफ़रत’ है।”

@anshuj55 ने कहा- जरूर ही राहुल गांधी अपने पर नाना के कदमों पर चलकर पूरे भारत को एक सूत्र में पिरो रहे हैं। एक बेहतर भविष्य का सपना दिखा रहे, जहां सभी नागरिक, बच्चे, महिला और बुजुर्ग आजादी की सांस ले सकें। जहां संप्रदायिकता का जहर न हो और उन्नति की बात हो। तभी सच्चे भारतीय राहुल का हाथ थाम रहे हैं।

@PMishra_Journo ने कहा- सॉरी टू से, मैडम आपकी फोटो को भी कोई इसी तरह लिखे तो कैसा लगेगा ? फोटो तो आपकी भी है आपके नेता के साथ? बहुत बुरे टेस्ट में यह आपका ट्वीट है। आप महिला हैं, आपसे तो इस तरह के अमर्यादित ट्वीट की उम्मीद नहीं की जा सकती!

साउथ 24 परगना कांग्रेस सेवा दल की ओर से चार तस्वीरों में शामिल इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया- वामपंथी हों, बुजुर्ग हों या फिर महिलाएं…हर कोई राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाकर जुड़ रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031