रायपुर। बेमेतरा जिला में अघोषित बिजली कटौती थमने का नाम नहीं ले रहा है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर पूरा बेमेतरा जिला परेशान है। बेमेतरा जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व में बेमेतरा जिला के सभी सब स्टेशनों में ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई थी। ज्ञापन सौपने के बाद कुछ सप्ताह तक बिजली आपूर्ति ठीक था उसके बाद फिर लगातार अघोषित बिजली कटौती जारी हो गई। जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे द्वारा पूर्व में अघोषित बिजली कटौती को बंद करने की मांग की गई थी। लेकिन किसान साथियों एवं नागरिकों द्वारा अभी भी हमारे पास अघोषित बिजली कटौती की शिकायत आ रही है साथ ही अब पहले से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली के बावजूद बिजली विभाग सारे मोर्चों पर विफल है। अटल ज्योति (किसानी व्यवस्था) बिजली प्रदाय योजना व घरेलू बिजली में हो रही अघोषित कटौती से जनता को सिंचाई व घरेलू कार्य में हो रही समस्या को लेकर एवं विभिन्न सुझाव व मांग के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा गया है। जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने पत्र में प्रमुख रूप से बिजली आपूर्ति नहीं होने से किसानों को हो रही पानी की समस्या को लेकर तांदुला जलाशय से पानी छोडऩे का निवेदन किया है साथ ही वर्तमान में आवश्यक खपत व आपूर्ति समानांतर करने के लिए बेरला विकासखंड में 220/132 KV का नया सब स्टेशन की स्थापना करने, ग्राम कंडरका व सांकरा में स्वीकृत 33/1 GB1 के सब स्टेशन के लिए बजट का प्रावधान करने, ग्राम लावातरा, उफरा, व कुसमी में 33/11 का नया सब स्टेशन स्वीकृत करने की मांग की है। सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि हमें आशा और विश्वास है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी किसान भाईयों की समस्या को देखते हुए इस समस्या का निदान करेंगे। सरकार द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं करने पर किसान साथियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसके जिम्मेदारी शासन और प्रशासन स्वयं होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930