राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की हवा जहरीली हो गई है. घर पर, घर से बाहर निकलते वक्त आप इसे महसूस भी कर रहे होंगे. हर तरफ धुआं ही धुआं है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. साथ ही साथ आंखों से पानी आने जैसी परेशानी भी हो रही है. इस बीच गुरुवार शाम केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने बड़ा फैसला किया. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी-4 को लागू करने के आदेश दे दिए. इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में कुछ नई पाबंदियां लग गई हैं. इसमें बीएस-4 तक की डीजल कारों पर भी रोक लगा दी गई है. ट्रकों की दिल्ली में एंट्री भी रोक दी गई है. सबसे पहले जान लीजिए कि गुरुवार को राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई. सीधे शब्दों में अब दिल्ली की हवा जहरीली हो चली है. गुरुवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में एओआई 400 के पार पहुंच गया था, जिसने लोगों का सांस लेने मुश्किल कर दिया. मौसम संबंधी जानकारी देने वाली एजेंसी एसएएफएआर के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एओआई 450 के करीब रहेगा, वहीं नोएडा में यह 500 के पार जा सकता है, मतलब हालात और बिगड़ सकते हैं.
दिल्ली में ऑड-ईवन की आहट
गिरते वायु गुणवत्ता सूचकांक की वजह से अब दिल्ली में फिर से ऑड-ईवन लागू होने और स्कूल बंद होने की आहट सुनाई दे रही है. जिसकी मांग बीजेपी और कांग्रेस द्वारा भी उठाई जा रही है.
वायु गुणवत्ता आयोग ने अपने आदेश में भी बच्चों, बुजुर्गों और जिनको सांस लेने से दिक्कत है, उनको घर से ना निकलने की हिदायत दी है. कहा गया है कि ये लोग जितना हो सके बाहर निकलने से बचें और घर पर ही रहें.
नोएडा के स्कूलों में ऑनलाइन होगी पढ़ाई
गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने ऐलान किया है कि पहली से आठवीं तक की क्लासेज 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी. साथ ही संभव हो तो 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को भी ऑनलाइन किया जाए. अगले आदेश तक स्कूलों में सभी तरह की आउटडोर एक्टीविटी पर भी रोक लगाई गई है. सभी बोर्ड के स्कूलों को इस आदेश का पालन करना होगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031