रायपुर। राजधानी रायपुर में हर दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या मिल रही है। आज भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत ब्लॉक- के,रहेजा रेसीडेंसी में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में फ्लैट न 401 तथा उत्तर में फ्लैट न 403 एवं पूर्व में रहेजा मैंन गेट और दक्षिण में गार्डन तक की सीमाएं निर्घारित की गई है। इसी तरह परमिका गृह,व्ही.आई.पी.स्टेट में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बी बी अग्रवाल का मकान तथा उत्तर में रोड एवं दक्षिण में बंद और पूर्व में जी के गुप्ता का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
सर्वोदय नगर, पचपेड़ी नाका में मिला कोरोना पॉजिटिव
नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत सर्वोदय नगर,पचपेड़ी नाका में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में खुला रास्ता तथा उत्तर में विद्या साहू का मकान एवं पूर्व में बंद रास्ता और दक्षिण में मरीज का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। इसी तरह न्यू पुरेना चर्च के पास, महावीर नगर में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बंद रास्ता तथा उत्तर में जी.डी.बंजारे का मकान एवं दक्षिण में मरीज का मकान और पूर्व में रास्ता तक की सीमाएं निर्घारित की गई है।
व्हीआईपी सिटी, सड्डू में मिला कोरोना पॉजिटिव
नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत व्ही आई पी सिटी,सड्डू, विधानसभा में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में निर्माणधीन मकान तथा उत्तर में अनुराग केशरवानी का मकान एवं पूर्व में खाली प्लाट और दक्षिण में धीरेन्द्र गिरी का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031