What's Hot

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, हीरापुर, आमानाका, गुढिय़ारी और गोलबाजार में आज कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत काशीराम नगर,तेलीबांधा में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में परमिला साहू का मकान तथा उत्तर में प्रमोद वघेल का मकान एवं पूर्व में उत्तरा राजपूत का मकान और दक्षिण में रोड तक की सीमाएं निर्घारित की गई है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत एम दी कॉलोनी, हीरापुर, कबीर नगर में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में मकान न एम डी 142 से एम डी 145 तक तथा उत्तर में मकान न एम डी 142 से एम डी 135 तक एवं पूर्व में मकान न एम डी 142 से एम डी 129 तक और दक्षिण में मकान न एम डी 142 से एम डी 144 तक तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत पार्थिवी लुक कॉलोनी परिसर, आमानाका में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में पार्थिक लुक परिसर की स्थायी दीवाल तथा उत्तर में इंद्रा कुमार राठी का मकान की पक्की दीवाल एवं पूर्व में दीपक तिवारी का मकान की स्थायी बाउण्ड्री और दक्षिण में अनिल अग्रवाल का मकान की बाउण्ड्रीवॉल की दीवाल तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत सत्यम कंप्यूटर के सामने,कचरा चैक,जनता कॉलोनी, गुढिय़ारी में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में प्रदीप रोहरा का मकान तथा उत्तर में बी.संतु प्रसाद का मकान एवं पूर्व में बप्पन उइके का मकान और दक्षिण में हेमलाल वर्मा का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत राजीव आवास परिसर, गोलबाजार में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में मकान नं 18 गोविन्द मंडलकर का मकान तथा उत्तर में मकान नं 19 एवं पूर्व में जी ब्लॉक राजीव परिसर और दक्षिण में मकान नं 22 खिलावान मानिकपुरी का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31