दुर्ग। सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस 14 नवंबर को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में सहकारिता से जुड़े किसानों एवं सांसद प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण एवं व्यापक विचार विमर्श हुआ। धान खरीदी केंद्रों में हो रही अनियमितताओं एवं धान खरीदी केंद्रों में किसानों को आने वाली समस्याओं की निगरानी और समाधान हेतु भाजपा द्वारा सोसायटी स्तर पर गठित निगरानी दल के सदस्यों का प्रशिक्षण एवं व्यापक विचार विमर्श में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि धान खरीदी बेहद संवेदनशील मुद्दा है। धान खरीदी को लेकर अव्यवस्था और कुप्रबंधन से पिछले 4 सालों से किसान बेहद परेशान और हताश है इसीलिए किसान नेताओं और सहकारिता क्षेत्र के स्थानीय नेताओं को मिलाकर धान खरीदी निगरानी दल प्रत्येक धान खरीदी केंद्र हेतु गठित किया गया है। निगरानी दल की यह जिम्मेदारी है कि धान खरीदी केंद्र में प्रशासनिक अव्यवस्था और कुप्रबंधन के कारण कोई भी किसान परेशान ना हो और यदि ऐसी स्थिति आती है तो संबंधित किसान की समस्या का निदान करने में निगरानी दल अपनी अहम भूमिका निभाए। नापतोल में धोखाघड़ी, टोकन संबंधी समस्या, बारदाने की कमी, धान के उठाव में लापरवाही, धान खरीदी केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों के अनुचित व्यवहार, धान खरीदी केंद्रों में किसान के लिए पेयजल-प्रसाधन की व्यवस्था जैसे अनेकों मुद्दों को लेकर निगरानी दल को काम करना है। प्रतिदिन निगरानी दल द्वारा संबंधित सोसाइटी में जाकर वहां किसानों से मेल मुलाकात करें और उनकी समस्या को जाने समझे और निदान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और सहकारिता नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि वर्ष 2018 तक लगातार लाभ में चलने वाली सहकारी संस्थाएं पिछले 4 वर्षों के प्रशासनिक कुप्रबंधन के कारण घाटे में चल रही है। सोसायटियों में स्थानीय स्तर पर बनाए गए प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा घोर अनियमितता की जा रही है। नए-नए दांवपेच करके प्रदेश सरकार सहकारी सोसायटियों में स्थापित लोकतंत्र को समाप्त करके प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति करके सहकारिता का गला घोट रही है, सोसायटियों में मनोनीत प्राधिकृत अधिकारी किसानों के नहीं बल्कि सरकार के प्रतिनिधि है इसीलिए वे खुद को किसानों के प्रति उत्तरदायी नहीं मानते हैं और कृषक हितों और सहकारिता के मापदंडों को मान्यता नहीं देते हुए मनमानेपूर्ण तरीके से काम करते हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताएं कर रहे हैं। निगरानी दल के प्रशिक्षण को राजेंद्र कुमार, किसान नेता गजेंद्र यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने संबोधित किया। मंचसीनों में जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष टीकाराम साहू, श्रीमती पुष्पा सिंह, मणिकांत बघेल शामिल थे कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण पश्चात भाजपा नेताओं ने निगरानी दल के सदस्यों के साथ दुर्ग संभाग कमिश्नर कार्यालय जाकर 8 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित निगरानी दल के सदस्यों में योगेन्द्र दिल्लीवार, प्रीतम चंदेल, यशवंत वर्मा त्रिलोचन वर्मा, प्रकाश वर्मा, मुरली साहू, हरदेव सार्वा दिलीप गुप्ता, दिलीप वर्मा,माधव देशमुख, टोमन साहू,खेमलाल साहू, योगेश भाले, सागर सोनी,विनय चंद्राकर, धनराज साहू,होरी लाल वर्मा, मुकंद विश्वकर्मा और सैकडों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031