अम्बिकापुर

गांव में जाकर देखेंगे योजनाओं का क्रियान्वयन

अम्बिकापुर. केन्द्रीय सचिवालय के 42 अनुभाग अधिकारी जिले के विलेज अटैचमेंट कम एक्सपोजर विजिट पर सोमवार को अम्बिकापुर पहुंचे। ये अधिकारी  14 से 17 नवम्बर तक जिले के चयनित ग्राम पंचायतों में जाकर केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सचिवालय सेवा अधिकारियों को जरूरी मार्गदर्शन दिया गया। सभी सेक्शन ऑफिसर एक सप्ताह के विलेज अटैचमेंट कम एक्सपोजर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 14 से 17 नवम्बर तक जिले में रहेंगे। इसके लिए जिले के 21 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है जिसमें 2-2 अधिकारियों को अटैच किया गया है। ये अधिकारी चयनित ग्राम पंचायत में रहकर केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं का सूक्ष्म अवलोकन करेंगे। प्रशिक्षण की समाप्ति पर सभी अपनी रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला सीईओ के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031