कामोत्तेजक दवा की ओवरडोज लेने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके चार दिन बाद 18 वर्षीय प्रेमिका की मौत हो गई। लड़की अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने उसके 25 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार युवक ने एक स्थानीय मेडिकल स्टोर से कामोत्तेजक दवा खरीदी और उसका ओवरडोज ले लिया। उसके बाद उसने प्रेमिका के साथ जबरदस्ती किया। वह लहूलुहान हो गई। जिसकी बाद में मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आरोपी राम बरन गौतम को रविवार सुबह उन्नाव के सम्राट होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की के कथित प्रेमी ने कबूल किया कि जब वह अपने घर पर अकेली थी तो उसने लड़की का यौन उत्पीडऩ किया। अजगैन इलाके के एक कॉलेज से बीएससी (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही लड़की अपने घर में मृत पाई गई। उसके शरीर पर कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं थे। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने बताया कि उसने पावरफुल कामोत्तेजक की तीन गोलियां खाई थीं। संभवत: इसी वजह से बच्ची का काफी खून बह गया और वह बेहोश हो गई। लड़की के बेहोश होने के बाद कथित प्रेमी उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया। जिसके बाद उसकी बाद में मौत हो गई। बाद में मृत युवती के पिता ने युवक के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज कराया। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कहा कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी रेप और हत्या की रिपोर्ट की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके हिसाब से धाराओं को बढ़ाया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031