अपराध की अजीबो-गरीब एवं हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एक पति ने आरोप लगाया है कि जब वह सोया हुआ था तो उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति का कहना है कि एक बात को लेकर पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामला दर्ज किया है। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि युवक का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से अथवा किसी अन्य उपकरण से काटा गया है। यह मामला करीब डेढ़ महीना पुराना है। गत मंगलवार को केस दर्ज होने के बाद यह मामला सामने आया। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक धोरीमन्ना के एसएचओ सुखराम बिश्नोई ने कहा कि उन्हें जिला अधीक्षक कार्यालय से शिकायत प्राप्त हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के बाड़मेर इलाके के भलीसर गांव के निवासी गोगाराम की शादी छह महीने पहले हुई। गत एक अक्टूबर को जब वह नींद में था तो उस पर हमला हुआ। उन्होंने कहा, ‘हम गोगाराम की पत्नी से भी पूछताछ करेंगे।’ पुलिस अधीक्षक को दी अपनी शिकायत में गोगाराम ने कहा है कि उसने पत्नी से जब हमले की वजह पूछी तो उसने बताया कि ऐसा करने के लिए उसकी बहन और जीजा ने कहा था। बहन और उसके जीजा ने कहा था कि प्राइवेट पार्ट कट जाने के बाद उसका पति नपुंसक हो जाएगा और इस आधार पर उसे तलाक मिलने में आसानी हो जाएगी। गोगाराम के मुताबिक उसकी पत्नी ने कहा कि इसके बाद वह अपनी मर्जी से दूसरी से शादी कर सकेगी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गोगाराम की पत्नी ने गत छह अक्टूबर को अपने पति एवं सास-ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडऩा एवं हमले का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने गोगाराम को बुलाया। इसके बाद गोगाराम ने भी अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया। धोरीमन्ना स्थित शिवम अस्पताल के डॉक्टर बुधाराम विश्नोई ने कहा कि ‘पीड़ित इलाज के लिए उनके पास आया था और बताया कि किसी धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला हुआ लेकिन उसका घाव ज्यादा गहरा नहीं था। इलाज के कुछ घंटों बाद उसे वापस घर भेज दिया गया।’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031