भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े अजीबोगरीब वीडियो और चौंका देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। इन दिनों अब उत्तराखंड का एक मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि एक दुल्हन ने शादी करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि लड़के वालों ने उसे काफी सस्ता लहंगा लाकर दे दिया था। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, हल्द्वानी की रहने वाली एक लड़की की सगाई हो चुकी थी। 5 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। लड़की ने कहा था कि उसका लहंगा यूनिक होना चाहिए। बावजूद इसके दूल्हे ने जो लहंगा लाकर दिया, उससे दुल्हन भड़क गई। दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने महज दस हजार रुपये का लहंगा लाकर दिया है। उसने लहंगा फेंक दिया कि उसे यह पसंद नहीं है। इसके बाद दूल्हे ने कहा कि उन्होंने वह लहंगा खासतौर पर लखनऊ से मंगवाया था। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। थाने में कई घंटों तक बैठे रहने और तीखी नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। यहां पर इस समझौता से मतलब था कि शादी टूट गई। दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने सुलाह करवाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। ऐसा बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच की यह बहस दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसके बाद दोनों ही पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि उनका अलग-अलग होना ही ज्यादा बेहतर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की शादी अल्मोड़ा के एक लड़के से तय हुई थी, जो पेशे से मेडिकल से जुड़ा हुआ था। इन दोनों की सगाई जून में हुई थी और 5 नवंबर को शादी होनी थी। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। सिर्फ इतना ही नहीं शादी के कार्ड भी छपकर बंट चुके थे। परन्तु जब दुल्हन ने लड़के वालों की तरफ से खरीदा गया लहंगा देखा तो वह गुस्सा हो गई और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे के पिता ने लड़की को उसकी पसंद का लहंगा खरीदने के लिए अपना एटीएम भी दिया, लेकिन फिर भी इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031