पंजाब के जालंधर में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक फैक्टरी में काम करने वाले शख्स ने दावा किया कि पता पूछने के बहाने कार में सवार चार लड़कियों ने उसे अगवा किया और नशीली दवाएं और शराब पिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। यह घटना लेदर कांप्लेक्स रोड की है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने बताया कि वह दोपहर को फैक्टरी से अपने घर जा रहा था। तभी एक सफेद रंग की कार उसके आकर रुकी। कार में चार लड़कियां थीं, जिनकी उम्र 22 से 23 साल के बीच थी। वे उससे पता पूछने लगीं। वह पता बताने लगा तो युवतियों ने कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया गया और उसे अगवा कर लिया। लड़कियों ने उसे कार में जबरदस्ती बैठाया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। उसके हाथ भी बांध दिए। युवक ने आरोप लगाया कि इसके बाद लड़कियां उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं। वहां पर उसे नशीली दवाएं खिलाईं। लड़कियां शराब पी रही थीं और उन्होंने उसे भी जबरदस्ती शराब पिला दी। इसके बाद चारों ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद युवतियां उसे अलसुबह 3 बजे उसे लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ कर चली गईं। शख्स ने बताया कि लड़कियां अच्छे घरों की लग रही थीं। वे आपस में अंग्रेजी में बात कर रही थीं। उसने बताया कि उसने अपने परिजनों को भी आपबीती बताई है। परिजनों ने कहा कि शुक्र है उसकी जान बच गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया। वहीं, शहर में हुई इस अजीब घटना से लोग भी हैरान हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031