बीते शनिवार कलेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण पर मिली थी खामियां

कोरिया. सहायक पंजीयक सहकारी संस्था श्री विजय सिंह उइके ने बताया कि कलेक्टर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जामपारा पंजीयन क्रमांक 03 के निरीक्षण में सहायक समिति प्रबंधक श्री प्रभाकर सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के जारी धान खरीदी नीति में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार धान खरीदी कार्य न कर घोर लापरवाही बरतना एवं अनियमितता पाया गया। जिसके कारण श्री प्रभाकर सिंह सहायक समिति प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जामपारा पंजीयन क्रमांक 03 को धान खरीदी प्रभारी कार्य से पृथक करते हुए उनके स्थान पर श्री संजीव कुमार दुबे समिति सहायक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरभोंका को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जामपारा पंजीयन क्रमांक 03 का खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी हेतु धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया जाता है ।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा बीते शनिवार को जामपारा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें निरीक्षण के दौरान धान की स्टैकिंग, पंजियों के संधारण और मुख्य रूप से बारदानों के भौतिक सत्यापन की तुलना में ऑनलाइन एंट्री में अनियमितता पाई गई थी। शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन में लापरवाही पाए जाने के क्रम में सहायक पंजीयक द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31