जशपुरनगर. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1091 सहायक शिक्षक नियमित एवं 121 सहाययक शिक्षक (एल.बी.) टी एवं ई संवर्ग से सहायक शिक्षकों को प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 नवम्बर 2022 को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयानुसार 1212 सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक प्राथमिक के पद पर पदौन्नति आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए एवं पदांकन हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया पदोन्नति पश्चात प्राप्त अभ्यावेदनों के निराकरण उपरांत किये जाने का निर्णय लिया गया। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा 24 नवम्बर 2022 को उक्तानुसार पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। पदोन्नति संबंधी समस्त अभ्यादेवन कार्यालय के कक्ष क्रमांक 05 में प्राप्त किया जा सकेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031