अमेरिका में अब समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता मिल गई है. अमेरिकी संसद ने समान सेक्स मैरिज बिल को पास कर दिया. LGBTQ समाज के लिए बड़ी खुशी का पल रहा. अमेरिकी सीनेट (संसद) से बिल पास होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुशी जताई. बिल पारित होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि प्यार तो प्यार होता है और अमेरिकियों को उस व्यक्ति से शादी करने का अधिकार होना चाहिए जिससे वे प्यार करते हैं. बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी सीनेट ने आज समलैंगिक शादी को सम्मान देकर साबित किया है कि अमेरिका एक मौलिक सत्य की पुष्टि करने के कगार पर है.
बिल के पक्ष में पड़े 61 वोट
राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने बयान में बताया कि इस बिल के समर्थन में 61 वोट पड़े, जबकि 36 लोगों ने बिल का विरोध किया. अब इस बिल पर राष्ट्रपति के साइन होते ही ये कानून में बदल जाएगा. सीनेट में सत्तापक्ष के नेता चक शूमर ने बिल पास होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि ये LGBTQ अमेरिकियों के लिए अधिक न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.
2015 में SC से ने दी थी मान्यता
बता दें कि समलैंगिकता अमेरिका में दशकों से बड़ा मुद्दा रहा है. 2015 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक समाज को मान्यता दे दी थी. वहीं जून में अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाले अपने ही 5 दशक पुराने फैसले को पलट दिया था. इस घटना से रुत्रक्चञ्जक्त समाज डर गया था. प्रगतिवादियों को डर था कि समान-लिंग विवाह भी खतरे में हो सकता है.
हाल ही में LGBTQ क्लब में हुई थी गोलीबारी
हालांकि इसके बाद भी LGBTQ समाज के लोग सुरक्षित नहीं समझे जाते रहे. हाल ही में अमेरिका के कोलोराडो में एक अज्ञात सख्त ने रुत्रक्चञ्जक्त क्लब में अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हो गए थे. इस घटना का राष्ट्रपति बाइडेन ने कड़ी निंदा की थी. बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका नफरत बर्दाश्त नहीं कर सकता और ना ही उसे करना चाहिए. हमें LGBTQ+ लोगों के खिलाफ हिंसा में योगदान करने वाली असमानताओं को दूर करना चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031