प्यार अंधा होता है। अमरोहा में यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई है। यहां प्रेम प्रसंग का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां आधी रात घर से नगदी और जेवर समेट कर प्रेमी से मिलने भाग निकली। इस दौरान एक बाइक पर लिफ्ट के लिए उसे 30 हजार रुपए देने पड़ गए। परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की बाइक पर लिफ्ट देने वाले युवक को पकड़ा गया। फिर किसी तरह महिला से बात हुई तो पता चला कि उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। अमरोहा में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां का दूसरे जिले के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार दिन पहले महिला ने घर से जेवर और नगदी आदि समेटकर प्रेमी के के साथ फरार होने का प्लान तैयार कर लिया। प्रेमी से गजरौला में मिलना तय हुआ, लेकिन रात होने की वजह से महिला को गजरौला जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला। उसने गांव के ही एक युवक से बात की तो बाइक से गजरौला तक पहुंचाने का उसने 30 हजार ले लिया। इधर, जेवर नगदी लेकर महिला के घर से फरार होने की भनक परिवार को लगी तो हड़कंप मच गया। पता चला कि महिला गांव निवासी युवक के साथ रात में बाइक से जाती दिखाई दी थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को बाइक पर लेकर जा रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। उधर, ग्राम प्रधान ने फोन पर महिला से बात की तो उसने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि महिला के घर से फरार होने में युवक की भूमिका को लेकर पूछताछ की गई थी। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031