रायपुर। राजधानी रायपुर के सांई नगर जोरा के श्री सांई दर्शन आवासीय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पुलिस विभाग के इन दोनों अधिकारियों से प्रोफेसर कॉलोनी एवं सांई नगर में चोरियों की घटनाओं पर रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये जाने की मांग की। साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस पर दोनों पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को समसामयिक प्रबल पहल भी पुलिस महकमे के द्वारा करने और अपराधिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी उपाध्यक्ष, इंद्र कुमार ठाकुर सचिव, संतोष शर्मा और सुरेश सोनी आदि शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031