What's Hot

कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोगों को सफलता नहीं मिलती। इनके जीवन में अकसर परेशानियां बनी रहती हैं। ऐसे में आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मेरी तो किस्मत ही खराब है। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो काफी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी भाग्य उनका साथ नहीं देता। उनके काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं। हिंदु धर्म शास्त्रों में इसके बारे में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से कुछ ही दिनों में व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। हम आपको ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
सुबह उठते ही करना है यह उपाय
हम आपको जो उपाय बताने जा रहे हैं, वह आपको सुबह उठते ही सबसे पहले करना है। यह उपाय आप बिस्तर पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं। सुबह नींद से जागने के बाद अपने दाएं हाथ की उंगली से बाएं हाथ पर इष्ट देव या इष्ट मंत्र लिखें। उदाहरण के तौर पर अगर आप भगवान शंकर को अपना इष्ट देव मानते हैं तो उनका मंत्र लिखें, हनुमान जी को मानते हैं तो उनका बीज मंत्र अपने हाथ पर लिखें।
इष्ट देव बन जाएंगे आपके भाग्य का हिस्सा
यह उपाय आपको रोजाना सुबह उठते ही करना है। ऐसा करने के लिए आपको किसी पेन का पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना है। उंगली से प्रतीकात्मक तरीके से ही मंत्र को दूसरे हाथ पर लिखना है। ज्योतिष के अनुसार, हाथों की रेखाओं में ही भाग्य छिपा होता है। ये रेखाएं ही इंसान के भविष्य का रिपोर्ट कार्ड बताती हैं। ऐसे में अगर सुबह के समय भगवान का नाम इन रेखाओं पर लिख दिया जाएगा तो ईश्वर या इष्ट देव आपके भाग्य का हिस्सा बन जाएंगे। साथ ही जिंदगी में आने वाले संकट भी खुद ही दूर हो जाएंगे। ये उपाय करते वक्त मन से भगवान को याद करें और ऐसा करने से इच्छाशक्ति हासिल होगी और दिन भी अच्छा गुजरेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31