रायपुर। छत्तीसगढ़ मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ के बैनरतले प्रदेश भर के आईटीआई मेहमान प्रवक्ता आने वाले 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष हरीश साहू के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मिला। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश साहू ने श्री पटेल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, साथ ही प्रदेश भर के आईटीआई मेहमान प्रवक्ता की मांग पूरी नहीं होने पर जनवरी में आंदोलन करने की जानकारी दी। यह जानकारी देते हुए कोटा आईटीआई के मेहमान प्रवक्ता जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के शासकीय आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता (अतिथि अनुदेशक) अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर शासन एवं विभाग के प्रति 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक 05 दिवसीय काम बंद करने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि प्रदेश में 186 शासकीय आईटीआई हैं जिसमें 70 प्रतिशत प्रशिक्षण अधिकारियों का पद रिक्त है जो मेहमान प्रवक्ताओं के भरोसे चल रही है ऐसे में अगर मेहमान प्रवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तो प्रशिक्षण कार्य प्रभावित होगा। छत्तीसगढ़ मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश साहू से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनियमित कर्मचारी की जानकारी मांगी गई है जिसमें प्राचार्य द्वारा मेहमान प्रवक्ताओं की जानकारी नहीं भेजी जा रही है खामियाजा शासन के नियमितीकरण की कार्रवाई से वंचित हो सकते हैं। साथ ही नई भर्ती में हमारे अनुभव को कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है और ना ही अन्य विभागों की तरह सम्मान जनक वेतन दिया जा रहा है। इन्हीं सभी समस्याओं के समाधान हेतु हमने 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर ध्यानाकर्षण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विदित हो कि पॉलिटेक्निक/ इंजीनियरिंग अतिथि व्याख्याताओं को 56100 रुपए प्रतिमाह, महाविद्यालय अतिथि व्याख्याता को 31200 रुपए, स्कूली शिक्षा में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं का मानदेय 21000 है वही आईटीआई मेहमान प्रवक्ताओं का मानदेय मात्र 13000 दिया जा रहा है। संघ की प्रमुख मांगे नियमतीकरण जॉब सिक्योरिटी सम्मानजनक मानदेय 35400 दिया जाना प्रस्तावित है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031