राजिम : जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही राजिम विधानसभा क्षेत्र के जनता के मुद्दे और विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहती हैं।लोंगो के दुःख, सुख में भी हमेशा सहभागिता निभाते रहती हैं।गरियाबंद जिला के मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से क्षेत्र की प्रमुख मांगों से अवगत कराते हुए,क्षेत्र के समस्याओं से अवगत करवाया।जिसमें पांडुका को उप तहसील का दर्जा ,ग्राम पंचायत पक्तियां मे 33 केबी उपकेंद्र की स्थापना ,पक्तियां मे हाई स्कूल का हायर सेकंडरी मे उन्नयन ,पांडुका में सहकारी बैंक खुलवाने, और महाविद्यालय की मांगे प्रमुख था। जिसमें से पांडुका को उप तहसील का दर्जा ,ग्राम पंचायत पक्तियां मे 33 केबी उपकेंद्र की स्थापना और पक्तियां मे हाई स्कूल का हायर सेकंडरी मे उन्नयन की घोषणा मुख्यमंत्री ने किया है।जिससे क्षेत्र की जनता बहुत खुश हैं और मुख्यमंत्री और श्रीमती लक्ष्मी साहू का धन्यवाद और आभार प्रकट किया है। श्रीमती लक्ष्मी साहू ही पहली जनप्रतिनिधि जो पहली बार क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को उठाई थी।क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं औऱ किसानों से मिलकर उनके समस्याओं को समझकर हल करने का पुरजोर कोशिश करते हैं।श्रीमती साहू ने कहा कि पांडुका में जिला सहकारी बैंक खुलवाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।अभी सहकारी बैंक खुलवाने की फाइल मुख्यायल पहुंच गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031