रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए है। बताया जाता है कि श्री अग्रवाल में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी लक्षण पाये जाने के बाद उनका टेस्ट कराया गया तो टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे जिसमें उन्हें बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आयी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को अब उपचार के लिए रायपुर एम्स ले जाये जाने की तैयारी है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव, उपचार के लिए रायपुर एम्स लाये जाने की तैयारी….
Related Posts
Add A Comment


















