नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि आज बहन की बहुत याद आ रही है। आज देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। एम वेंकैया नायडू को सुषमा स्वराज भाई मानती थीं। पिछले साल 6 अगस्त को उनका निधन हो गया। आज रक्षा बंधन पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि बहन की याद आ रही है। बहन सुषमा जी, आज रक्षाबंधन पर आपकी बड़ी याद आयी…। सुषमा का जन्म अंबाला में हुआ था। वह हिन्दी एवं अंग्रेजी की असाधारण वक्ता थीं जो श्रोताओं पर गहरा प्रभाव छोड़ती थीं। नायडू ने कहा कि वह मेरी छोटी बहन के समान थीं और उन्हें सदैव अन्ना कहकर बुलाती थीं। वह हर रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधती थीं। नायडू ने कहा कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने कहा था कि इस बार आप मेरे घर पर राखी बंधवाने नहीं आइयेगा, क्योंकि यह उपयुक्त नहीं होगा। मैं आपके घर राखी बांधने आऊंगी। नायडू ने कहा कि वह इस वर्ष रक्षाबंधन पर उनकी कमी बहुत महसूस किया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930