सर्व यादव समाज संभाग स्तरीय युवा सम्मेलन में हुए निर्वाचित पदाधिकारियों एवं युवाओं का भव्य सम्मान समारोह

अंबिकापुर- सर्व यादव समाज प्रदेश व संभाग के आह्वान पर युवा प्रकोष्ठ के द्वारा संभाग स्तर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर परिषद में निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान सभा सर्व यादव समाज के बैनर तले युवा प्रकोष्ठ के द्वारा श्रीफल साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट के माध्यम से सम्मान किया गया दिनांक 13-12 -2022 को युवा सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रमेश यदु ने मंच को संबोधित करते हुए बताया कि लडाई अपनों से है दूसरों से नहीं बस आवश्यकता है तो अपने आप को जानने का अपने आप को पहचानने का एवं अपने अधिकार की लड़ाई हेतु आगे आने का साथी शीघ्र ही आने वाले दिनों में सरगुजा संभाग में एक विशाल स्वाभिमान रैली के साथ महासम्मेलन प्रस्तावित है आप सभी कमर कसकर तैयार रहें यह लड़ाई बहुत ही महत्वपूर्ण लड़ाई होगी जिसमें जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा संबोधित करते हुए आगे की लड़ाई हेतु युवा साथियों को ही अब समाज के साथ सभी क्षेत्रों में आगे आने व जिम्मेदारियों पर खरा उतरने जैसे पर जोर दिया गया मंच को संबोधित करते हुए प्रदेश के संरक्षक एसएन यादव के द्वारा संबोधित करते हुए अपने अंदाज में बताया गया कि आज के युवा व समाज को नशा मुक्त समाज बनाना है एवं नशा त्याग कर एक सशक्त समाज का निर्माण सहित कई विषयों पर सभी को संबोधित किए साथ ही मंच को युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री परमेश्वर यादव जी के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि युवा शक्ति को संभाग में ही नहीं पूरे प्रदेश में जिला के हर कोने कोने में मजबूती के साथ सभी को मिलकर एक विकराल संगठन के साथ मजबूती सभी मिलकर करेंगे युवा शक्ति ही समाज में एक नई जोश के साथ उभरकर आएगी साथ ही दहेज प्रथा पर हमेशा की तरह चर्चा करते हुए ना दहेज लेने ना देने की बात की मंच को संबोधित करते हुए भाई अनीश यादव जी अंबिकापुर को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया जिससे युवा साथीयों मे उत्साह दिखा साथ ही तमाम मंच पर उपस्थित सभी मंचासीन के द्वारा संबोधित किया गया मंच में उपस्थित श्री रमेश यदु जी प्रदेश अध्यक्ष, श्री एसएन यादव जी प्रदेश संरक्षक, श्री देव नारायण यादव जी संभागीय अध्यक्ष, श्री परमेश्वर यादव जी युवा प्रदेश अध्यक्ष, श्री अटल यादव जी गौ सेवा आयोग सदस्य, श्री उपेंद्र यादव जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जयपुर,श्री रामा शंकर यादव जी जिला अध्यक्ष सूरजपुर, श्री जुगनू यादव जी जिलाध्यक्ष जशपुर, श्री संजय यादव जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राजाराम यादव जिलाध्यक्ष युवा सूरजपुर, श्री हरिश यादव जी जिलाध्यक्ष युवा जशपुर, श्री संतोष यादव जी जिलाध्यक्ष युवा बलरामपुर, श्री नागेश्वर यादव जी महामंत्री श्री तुलसी यादव जी जनपद उपाध्यक्ष प्रेम नगर, श्री शिव बालक यादव जी जनपद उपाध्यक्ष ओडगी, श्री नरेंद्र यादव जी जनपद उपाध्यक्ष सूरजपुर, श्री आशीष यादव जी नगर पंचायत अध्यक्ष विश्रामपुर, श्री मोतीलाल यादव जी अध्यक्ष अंबिकापुर,श्रीगणेश यादव जी युवा जिलाध्यक्ष सरगुजा, श्री रामप्रताप यादव जी अध्यक्ष, श्री दुर्गा यादव जी,श्री भोरेलाल यादव जी उध्यक्ष, श्री बृजेश यादव, श्री लाल यादव जी, सर्व श्री प्रदीप यादव, जयपाल यादव, नाथ यादव ,मनीष कुमार यादव, भीमसेन यादव, दिगंबर यादव, गणेश यादव ,आनंद सिंह यादव ,संतोष यादव, अमृत लाल यादव, लालू यादव, दीपक यादव, सतीश यादव, श्रीमती पार्वती यादव, कविता यादव, पृथ्वीपाल यादव, दिलीप यादव, अशोक यादव सरपंच सुमेरपुर, लाल यादव एवं हजारों की संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे मंच का संचालन आदरणीय बड़े भैया सूरज यादव जी के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन संभागीय अध्यक्ष श्री देव नारायण यादव जी के द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031