हमने यह भी सुना है कि बच्चे अपने माता-पिता को खुश करने के लिए हर बाधा को मात देते हैं. माता-पिता-बच्चे का रिश्ता काफी मजबूत होता है. बदले में कोई उम्मीद किए बिना दोनों पक्ष किसी भी ऊंचाई तक जा सकते हैं.

बेटी ने मां को शादी के लिए मनाया

वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मां-बेटी की कहानी तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, पति की मौत के बाद महिला अकेली जिंदगी गुजार रही थी, लेकिन गोद में छोटी सी बच्ची को देखकर वो उसके सहारे पूरी जींदगी गुजारने की सोंची और उसके लिए जीने लगी. समय बीतता गया और बेटी बड़ी हो गई. जॉब करने लगी. हलांकि बेटी की चाहत थी कि उसकी मां दूसरी शादी कर लें, लेकिन मां का कहना था कि फिर उसका ख्याल कौन रखेगा. इन सबके बीच मां को शादी के लिए मनाने में काफी समय लगा और उसने अपनी मां की दूसरी शादी कराई और दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की.

कहां की रहने वाली है मां और बेटी

यह कहानी, मूल रूप से मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग की है. देबार्ती चक्रवर्ती और उनकी मां मौशुमी चक्रवर्ती की है. देबार्ती का कहना है कि उनके पिता शिलॉन्ग के एक मशहूर डॉक्टर थे. कम उम्र में ही ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई. तब उनकी मां की उम्र 25 साल थी और देबार्ती चक्रवर्ती 2 साल की थी.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मां-बेटी के रिश्ते को नया आयाम देते हुए देबआरती रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “बीचबम_डेब” पर अपनी और अपनी मां की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया. नेटिजन्स के लिए नया था वह उसकी मां को दुल्हन की तरह तैयार किया था.

किससे हुई शादी

इसी साल मार्च में देबार्ती ने अपनी मां की शादी करवाई. दोनों की उम्र 50 साल है. देबार्ती का कहना है कि स्वपन की यह पहली शादी है. उन्होंने कहा कि शादी के बाद मां की जिंदगी काफी बदल सी गई है. वह अब बहुत खुश रहने लगी हैं. पहले वह हर बात पर जल्द ही चिड़चिड़ी हो जाती थी. लेकिन अब वह बहुत मजे करती है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031