What's Hot

रायपुर : छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्विनी बबलू त्रिवेंद्र ,कार्य. युवा अध्यक्ष श्री राजा निर्मलकर के नेतृत्व में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का बूढातलाब के पास स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की पावन धरा गिरौदपुरी में अवतरित संत बाबा गुरु घासीदास की 266वी जयंती के पूर्व संध्या पर राजधानी में सतनामी समाज के लोगों ने सात श्वेत ध्वज वाहक संतो की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली।जिसमें हजारों की संख्या में लोगों हिस्सा लिया। छतीसगढिया सर्व समाजमहासंघ के स्वागत पंडाल से पुष्प वर्षा व पूजा अर्चना किया गया औऱ विभिन्न टीमों के लोककलाकारों के द्वारा मनमोहक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया। स्वागत पंडाल में सभी समाज प्रमुखों के साल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर छतीसगढिया सर्व समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु,युवा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी बबलू त्रिवेंद्र, कार्य ,अध्यक्ष राजेंद्र पटेल नायक,जिला पंचायत सभापति श्रीमती धनमती यादव,युवा कार्य.अध्यक्ष राजा निर्मलकर, प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर, महासुन्द पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पटेल,जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930