काशी तमिल संगमम् में नम्रता वर्मा का ओजस्वी भाषण से समूचा कूर्मि समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने नम्रता वर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने कहा है कि नम्रता वर्मा की इस उपलब्धि से समूचा कूर्मि समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। नम्रता ने कूर्मि कूल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है। जब प्रदेश की बेटी प्रदेश के बाहर प्रदेश का मान बढ़ाती है तो निश्चित ही यह पल अविस्मरणीय होता है। हम नम्रता के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। महासभा के अन्य पदाधिकारियों ने भी नम्रता वर्मा को ओजपूर्ण भाषण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
काशी तमिल संगमम् में नम्रता वर्मा का ओजस्वी भाषण से समूचा कूर्मि समाज गौरवान्वित, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने दी बधाई
Previous Articleनम्रता के साथ “नम्रता” का ओजस्वी भाषण से गूंज रहा देश-प्रदेश
Related Posts
Add A Comment


















