
रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर एवं प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने काशी तमिल संगमम् में ओजस्वी भाषण के लिए नम्रता वर्मा बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर एवं प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने कहा कि नम्रता ने छत्तीसगढ़ के बाहर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर किया है जिससे अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ अपने आपको गौरन्वान्वित महसूस कर रहा है। नम्रता वर्मा को महासभा के अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।














