बाबा घासीदास के उपदेश समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय प्रेरणा एवं युगपुरुष, महान संत गुरु घासीदास बाबा के अवतरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम रायपुर. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री उधोराम वर्मा ने आज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मनखे-मनखे एक समान के पुरजोर समर्थक,सर्वधर्म समभाव के प्रेरणापुरुष,युगपुरुष,महान संत गुरु घासीदास बाबा के अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।सत्य,अहिंसा,दया करुणा और सामाजिक समरसता के संदेशवाहक,संपूर्ण मानव समाज के पथ प्रदर्शक परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा जी के जयंती समारोह में उन्होंने विभिन्न ग्रामों में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर बाबा की संदेश को याद करते हुए कहा कि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।गुरु बाबा घासीदास के उपदेश समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय है।उन्होंने मनखे मनखे एक समान के नारा देकर भेदभाव को दूर करने की बात कही है। सभी मानव समाज को उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हमे अपने जीवन में उनके उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए।छुआछूत दूर करने के लिए किए गए प्रयास एवं समाज को जागृत करने के लिए सर्व समाज को जागृत करने के लिए किए गए प्रयास का हम सभी को अनुकरण करना चाहिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ग्राम सिलयारी,मौहागांव,लालपुर,लालपुर,भाटापारा,मटिया एवं सकरी के जयंती समारोह में सम्मिलित हुए।सिलयारी में श्री कन्हैया यादव,श्री संतोष शर्मा,श्री प्रकाश ठाकुर,श्री ओमनी चलानी,श्री मनोज शर्मा सम्मिलित हुए। इसी क्रम में मौहागांव में श्री अश्वनी नारग,श्री मनोज शर्मा,ग्राम लालपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेशवरी वर्मा ,उत्तर भारतीय जनपद पंचायत धरसीवा कमल भारती ,श्री दीपक साहू ,श्री केवल साहू,श्री अरुण शुक्ला, ग्राम मटिया में श्री राम चंद्र साहू एवं साथी गण सकरी में सरपंच श्री संतोष पाल,श्री संतराम नरंग, श्री जागेश्वर कुर्रे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031