रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौमस परिवर्तन का असर अब दिखने लगा है। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह के बाद से ही राज्य के कई इलाको में कड़ाके की ठंड पडऩे लगी। प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में 23 दिसंबर के बाद तेज गति से ठंड बढऩे वाली है। अंबिकापुर, मैनपाट, चिरमिरी औऱ कोरिया जैसे इलाको में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है। वहीं रायपुर और बलौदाबाजार जैसै इलाकों में ठंडी बढऩे की संभावना है।
मौसम ने बदला मिजाज, प्रदेश के इन इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Previous Articleअतिसंवेदनशील ग्राम कुधुर में बह रही विकास की बयार
Next Article सरकारी बसों में सफाई नहीं, कर्मचारी परेशान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














