रायपुर। मंत्रालयीन एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्य कर रहे कर्मचारी बसों में साफ-सफाई ठीक से नहीं होने से परेशान है, खासकर टाटीबंध वाले रूट वाली सरकारी बसों में धूल का गुबार है। बस के अंदर सीट की साफ-सफाई के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जाता, कुल मिलाकर बस चालकों की मनमर्जी चल रही है। सरकारी बसों में आवाजाही करने वाले कर्मचारियों का बोझ उठा रही सरकार को भी इसकी सुध लेने की फुरसत नहीं है। कई बसों का तो मेंटनेंस भी नहीं है। रायपुर से मंत्रालय के लिए चलाई जा रही बसों में कई प्रकार की समस्याएं है, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं को सुना नहीं जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा शिकायतें है कि बसों में बगैर पास के कर्मचारियों को भी कई दफा पैसा देकर यात्रा करना पड़ता है। कर्मचारियों के लिए बस पास सिटी बसों में मान्य नहीं है। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि नवा रायपुर से तेलीबांधा, घड़ी चौक तक का किराया 30 रुपये है। कर्मचारियों द्वारा सिटी बसों में भी बस पास मान्य करने की मांग की जा रही है।
Previous Articleमौसम ने बदला मिजाज, प्रदेश के इन इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















