कलेक्टर ने जैविक कार्यकर्ताओं से मिल किया प्रोत्साहित
दंतेवाड़ा. कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण में शामिल हुए। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने सभी जैविक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी और बताया कि दंतेवाड़ा जिला जैविक जिला रूप में शामिल होने जा रहा है। जिले के 65 हज़ार क्षेत्र  प्रामाणिक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती में कृत्रिम रसायनों का उपयोग नहीं होने से जागरूक लोग ऑर्गेनिक फूड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आप लोगों की दस साल की मेहनत है कि इसका सकारात्मक परिणाम मिला है। खुद में व्यवहार परिवर्तन कर और लोगों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। इन सभी मे उतार-चढ़ाव आते हैं। पर हमें हार न मानते हुए निरंतर प्रयास करना है और इसको बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि हर दिन एक नया दिन है नया चैलेंज है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास से पूर्ण जैविक जिला की ओर अग्रसर हो रहा है। शासन-प्रशासन हमेशा आपका सहयोग करेगा। टीम भावना से हमें सफलता अवश्य मिलेगी। कलेक्टर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताएं कि जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकरार रहती है। उन्होंने कहा कि खेती में गाय के गोबर, गौमूत्र, इत्यादि का उपयोग कर प्राकृतिक खाद बनाया जाता है। जिसका उपयोग से फसल की वृद्धि और विकास के लिए किया जाता है। साथ ही किसान कम लागत पर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इस मौके पर जैविक कार्यकर्ता की समस्याओं को सुन उनका जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री पंसारी, भूमगादी से आकाश बड़ावे मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031