पांडुका : ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मानस प्रतियोगिता ग्राम पोंड मे एक दिवसीय रखा गया l जिसका शुभारम्भ जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा एवं वनसभापति रजनी सतीश चौरे के हाथों से हुआ l इस अवसर पर श्री गौरव मिश्रा ने कहा की सामाजिक दृष्टि से रामायण पति – पत्नी के संबंध, पिता – पुत्र के कर्तव्य, गुरु – शिष्य का पारस्परिक व्यवहार, भाई का कर्तव्य, व्यक्ति का समाज के प्रति उत्तरदायित्व, आदर्श पिता, माता, पुत्र, भाई, पति एवं पत्नी का चित्रण तथा आदर्श गृहस्थ जीवन की अभिव्यक्ति करता है। रामायण में किसी भी देश के समाज को आदर्श समाज बनाने की अदम्य शक्ति समाहित है। पंचायत स्तरीय परियोगिता में ग्रामपंचायत पोड़ में आयोजित किया गया l जिसमे पोंड से 6 टीमों, बोडराबंधा से 1 टीम, आसरा से 1 टीम, घटकर्रा से 1 टीम, नागझर से 1 टीम, कुकदा से 1 टीम, डीहीपारा से 1 टीम, कुल मिलाकर 12 रामायण टीमों ने भाग लिया lप्रतियोगिता में पोंड से प्रथम स्थान पर जय गुरुदेव शीला मानस मण्डली रही, कुकदा से प्रथम स्थान पर जय अम्बे मानस मंडली, घटकर्रा से प्रथम जय बजरंग मानस मण्डली, बोडराबंधा से विद्या मानस परिवार आसरा प्रथम रही l आगे सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता पोंड मे ही रहेगी l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गरियाबंद एवं जनपद उपाध्यक्ष छुरा गौरव मिश्रा,वनसभापति रजनी सतीश चौरे, सरपंच दयाबती दीवान (पोंड ), सरपंच ध्यानबती दीवान ( बोडराबंधा ), सरपंच प्रेम सिंग धुव ( घटकर्रा ), सरपंच धनश्याम धुव ( कुकदा ), सरपंच लुमेस दीवान ( कुरुद ), कुटेना सरपंच, राज साहू ( पाण्डुका ), उपसरपंच सुरेश दीवान, नरोत्तम दीवान, खेदिन कश्यप, रामकली साहू, लोचन निर्मलकर, धीरपाल साहू, प्यारी धुव, पदुम साहू, राधिका भांडेकर ( रोजगार सहायक ), सालिक यादव (रोजगार सहायक ), युवराज सिन्हा (सचिव ), अनिल साहू ( सचिव ), कबीर यादव ( सचिव ), सुरेश साहू ( सचिव ), व पंचगण, गांव व बाहर से आये नागरिकगण सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे l

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930